Viral Video: देसी ब्वॉयफ्रेंड के लिए विदेशी गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा जबरदस्त काम, यूजर्स भी कर रहे तारीफ
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी लड़की नजर आ रही है जो टोरंटो की रहने वाली है। इस वीडियो में वो बताती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड देशी है और वो विदेशी। लड़की कहती है उसका ब्वॉयफ्रेंड दिल्ली का रहने वाला है और वो टोरंटो की रहने वाली है। साथ ही वो ये भी बताती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड पंजाबी है और वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कैसे पूरी कोशिश करके पंजाबी सीख रही है।
ये वीडियो लोगों को काफी ज्यादा खुश कर रहा है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarahhww नाम से शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 3 हजार से ज्यादा लाइक आ गए हैं और यूजर्स इस पर कमेंट कर लड़की की काफी तारीफ कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: