हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 'काला चश्मा' गाने पर डांस कर विदेशी लड़कों ने लूटी महफिल, देखते ही नाच उठेंगे आप

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ विदेशी लड़कों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलिवुड गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं, ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

विदेशी लड़कों का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड गाना ‘काला चश्मा’ पर कुछ लड़के डांस कर रहे हैं। पहले तो इन लड़को को देख कर लग रहा था कि ये मजाक करने के मूड में हैं। लेकिन जैसे ही इन्होंने डांस करना शुरू किया लोग हैरान रह गए। विदेशी लड़कों मे हिन्दी गाने पर ऐसे जबरदस्त मूव्स दिए कि हर कोई बस देखता रह गया।

वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें, ये वीडियो सोशल मीडिया के thequickstyle नाम इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर लाइक, कमेंट और इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें