Flight Emergency Landing : सोशल मीडिया पर एक विमान के गोल्फ कोर्स में लैंड होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान गोल्फ कोर्स में अचानक आकर गिरा। जिस जगह विमान क्रैश हुआ, वहां एक शख्स पहले से ही खड़ा हुआ था। घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया हैगिन ओक्स गोल्फ कॉम्प्लेक्स में हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया गया कि यह एक छोटा विमान था, जो सिंगल-इंजन पाइपर पीए28 के तौर पर जाना जाता है। पायलट के अनुसार, विमान में खराबी आ गई थी, इसके बाद पायलट ने उस पर से अपना नियंत्रण खो दिया था। 400 फीट पर ऊंचाई पर पायलट ने खतरे को भांप कर गोल्फ कोर्स के फेयरवे पर उतारने का फैसला किया। इसके बाद विमान जहां लैंड किया, वहां एक शख्स खड़ा हुआ था।
गोल्फ कोर्स में लैंड हुआ विमान
बताया गया कि पायलट ने विमान को गोल्फ कोर्स में लैंड करवाया, क्योंकि वह एक खुली और सुरक्षित जगह थी। बताया गया कि इस घटना में पायलट को मामूली सी चोट आई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खतरे से बाहर था। गनीमत रही कि दुर्घटना के बाद विमान से ईंधन लीक हो रहा था लेकिन आग नहीं लगी।
दीवार से टकराया विमान
जिस जगह घटना हुई, उसके पास में ही एक शख्स घूम रहा था। अगर विमान की लैंड होने की जगह इधर-उधर होती तो शख्स की जान भी जा सकती थी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर गिरने के बाद विमान एक दीवार से टकरा गया और वहीं रुक गया। अगर यह किसी रिहायशी इलाके में गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
यह भी पढ़ें : चौंक जाएंगे आप! किंग कोबरा ने शख्स को काटा..खुद ही मर गया, जानें क्या है पूरा माजरा
घटना के बाद एक गोल्फ कोर्स के एक कर्मचारी का कहना है कि हमने एक धमाके की आवाज सुनी, लेकिन हमें नहीं पता था कि यह क्या था। मैंने पहले कभी ऐसी दुर्घटना नहीं देखी। ऐसा लगता है जैसे ये पागलपन वाली हरकत थी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines