Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से एक दर्दनाक वीडियो (Fatehpur Video) सामने आया है। यहां के एक गांव में नवरात्र के मौके पर देवी जागरण का कार्यक्रम हो रहा था। जागरण में रामलीला का मंचन था। यहां हनुमान का किरदार निभा रहे एक बुजुर्ग की मंचन के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। रामलीला देख रही बुजुर्ग की पत्नी और बेटी में कोहराम मच गया। इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।
रामस्वरूप निभा रहे थे हनुमान का किरदार
घटना फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की है। यहां नवरात्र के मौके पर गांव में देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। गांव के ही रहने वाले रामस्वरूप (50 वर्ष) रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक वह मंचन के लिए एक तख्त पर खड़े हो गए। उनकी पूंछ में आग लगाई गई। मंचन के मुताबिक बस कुछ ही देर में लंका दहन होने वाला था।
अभी पढ़ें – इस बार हिमाचल प्रदेश में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, ये रहा उनका पूरा कार्यक्रम
चक्कर आया और सिर के बल नीचे गिर गए
वह इस दौरान नाच भी रहे थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह सिर के बल जमीन पर आ गिरे। घटना के बाद पंडाल में हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ पाते और रामस्वरूप को अस्पताल ले जाते, उससे पहले उनकी मौत हो गई। वहीं रामलीला देखने के लिए रामस्वरूप की पत्नी अनुसुइया और बेटी रूपा भी पंडाल में मौजूद थीं। उनकी मौत पर दोनों दहाड़े मार कर रोने लगीं। पंडाल में खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
अभी पढ़ें – Chandauli News: नई बनाने के लिए पुरानी दीवार को तोड़ रहे थे, तभी भरभराकर गिर गई, दबकर मरे तीन मजदूर
बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार
ग्राम प्रधान ने बताया कि रामस्वरूप फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसे मंचन का काफी शौक था। वहीं परिवार वालों को बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धाता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। वैसे प्रधान की ओर से मामले की जानकारी दी गई है। रविवार को राम लीला में हनुमान बने व्यक्ति की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
4 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines