Viral Video : दीपावली से पहले पटाखे की दुकान आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पटाखे की दुकान में भारी भीड़ है। अचानक इसमें आग लग गई और पटाखे बम की तरफ फटने लगे। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और पूरी दुकान आग की चपेट में आई है। ये घटना हैदराबाद के सुल्तान बाजार क्षेत्र में घटित हुई है।
बताया जा रहा है कि पटाखे की दुकान अवैध थी। अब इस अवैध पटाखे की दुकान में अचानक आग लगने की वजह से हड़कंप मच गया है। सुल्तान बाजार इलाके में पारस फायरवर्क्स नाम की एक पटाखे की दुकान है। इस दुकान में अचानक आग लग गई और दागने लगे। पटाखों की आवाज सुनने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्राहकों भागने लगे।
दुकान में भयंकर आग का वीडियो
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि आग दुकान के अंदर लगी थी। जिसके बाद दुकान के बहार भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे। कुछ ही देर बाद आग भयानक होगई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि आग इतनी विकराल हो गई थी कि एक रेस्टोरेंट और 7-9 कारें जलकर खाक हो गईं। एसीपी सुल्तान शंकर का कहना है कि रात करीब 10.30-10.45 बजे आग पर काबू पा लिया गया। एक रेस्टोरेंट पूरी तरह जल गया है। 7-8 कारें जल गई हैं। एक महिला को मामूली चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : अरे ये क्या! BMW से आई गमला चुराने, CCTV में कैद हो गई शर्मनाक करतूत
वहीं अब पुलिस का कहना है कि दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं था। हालांकि आग किस वजह से लगी, अभी इसका पता नहीं चल सका है। घटना का वीडियो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना भीषण हादसा था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines