अरे ये क्या! BMW से आई गमला चुराने, CCTV में कैद हो गई शर्मनाक करतूत

Noida Viral Video : नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की महिला BMW कार से आकर गमला चुराती दिखाई दे रही है। लड़की की करतूत देखकर हर कोई हैरान है।

Noida Sector 18

Noida Viral Video : गुरुग्राम में एक शख्स KIA की गाड़ी से गमला चुराते दिखाई दिए थे, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार किया था। अब ऐसा ही एक वीडियो नोएडा का भी वायरल हो रहा है। एक महिला BMW कार से आई और चंद रुपये का गमला उठाकर गाड़ी में रख फरार हो गई लेकिन तीसरी आंख का क्या करें। ना चाहते हुए भी उसे सब रिकॉर्ड करना पड़ता है। महिला गमला चुराते सीसीटीवी में कैद हो गई।

वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर 18 का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला BMW कार से उतरती है और फिर दुकान के बाहर रखे गमले को ध्यान से देखती है। इनमें से एक चुनती है और फिर जब देखती है कि कोई आ जा नहीं रहा है तो उसे अपनी कार में रख लेती है। जब वह कार लेकर जाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसे टोक दिया।

चोरी करने के बाद क्या बोली महिला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कुछ लोगों ने महिला को टोका तो उसने कहा कि वह रोज एक गमला इसी तरह लेकर जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला पहले भी दो बार इसी तरह गमले चुरा चुकी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है या नहीं।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये मनोवैज्ञानिक समस्या है, वरना इस तरह गमले कौन चुराता है। एक अन्य ने लिखा कि गमला चोरी अपराध नहीं होना चाहिए, यह एक भावना है। एक ने लिखा कि बहन की हिम्मत तो कमाल की है, सबके सामने चुरा रही है।

एक अन्य ने लिखा कि आप समझ नहीं रहे हैं, बीएमडब्ल्यू मेंटेन करना बहुत जरूरी है, लोग जोश में ले तो लेते हैं लेकिन मेंटेन करना बहुत मुश्किल है। एक अन्य ने लिखा कि गरीबी एक मानसिक स्थिति होती है। कुछ लोग पैसा कमाने के बाद भी गरीब होते हैं और उनकी गरीबी इसी तरह दिखाई देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ