Girls Fight Viral video: सोशल मीडिया पर मारपीट, लड़ाई झगड़े के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच लगातार मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। अब बेंगलुरु की एक बस में दो लड़कियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह – तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस में बैठी दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया गया कि खिड़की खोलने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। दो लड़कियों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो बेंगलुरु का है। बहस के बाद दोनों लड़कियों ने चप्पल से एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। अन्य यात्रियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी और लड़ाई चलती रही। किसी यात्री ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से ही यह वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि ये तो बच्चों की तरह लड़ रहे हैं. कभी दिखाओ इनको दिल्ली मेट्रो की लड़ाई. मोटिवेशन जरूर मिलेगा इनको। एक ने लिखा कि फ्री बस सर्विस का बढ़िया उपयोग हो रहा है। एक ने लिखा कि किसी ने सच ही कहा है कि औरत ही औरत की दुश्मन है, छोटी सी बात पर चप्पल से कुटाई हो गई। एक ने लिखा कि दिल्ली तो फालतू में बदनाम है, रोज लड़ाई तो बेंगलुरु में होती है।
यह भी पढ़ें : नवाज शरीफ की पार्टी की ‘150 सीट कंफर्म’! जानिए कैसी है देश छोड़कर भागने की प्लानिंग
एक ने लिखा कि दिल्ली के लोगों को बदनाम कर दिया गया है, असल में लड़ाई झगड़ा करने में बेंगलुरु वाले आगे निकल रहे हैं। एक ने लिखा कि ये लड़कियां भी कम नहीं हैं, इस तरह की मारपीट में सबसे आगे होती हैं। एक अन्य ने लिखा कि लड़कियां अक्सर बवाल करके मारपीट करने लगती हैं लेकिन लड़के बेचारे चूक जाते हैं। आजकल लड़कियां आगे निकल रही हैं।
बता दें कि इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लगभग एक लाख लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines