हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'युद्ध' करते-करते सच में 'राम-रावण' के बीच हो गई मारपीट! रुकवानी पड़ गई रामलीला; वायरल हो रहा वीडियो

Fight Between Ram And Ravana Character : उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रामलीला के दौरान राम और रावण के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। मारपीट के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही है।

विज्ञापन

Fight Between Ram And Ravana Character : नवरात्रि के दौरान देशभर में कई जगहों पर रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला में कलाकार भगवान राम, रावण, लक्ष्मण, सीता समेत कई पात्रों के किरदार निभाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किरदार निभाते-निभाते राम और रावण के बीच सच में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद रामलीला को रुकवाया गया, दोनों को अलग किया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंच पर राम और रावण के बीच युद्ध चल रहा है। रावण और राम के बीच लड़ाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक वहां मौजूद हैं लेकिन इसी बीच राम और रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों के बीच विवाद हो गया और वह मंच पर ही आपस में लड़ने लगे।

राम रावण के बीच सच में हुई लड़ाई

पहले तो लोगों को लगा कि दोनों की लड़ाई स्क्रिप्ट के हिसाब से हो रही है लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों को अंदाजा हो गया कि ये लड़ाई स्क्रिप्टेड नहीं बल्कि सच में हो रही है। वहां मौजूद लोग तुरंत बीच बचाव के लिए पहुंचे और ‘राम-रावण’ को अलग किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कई बार ऐसा हो जाता है जब लोग किरदार में डूब जाते हैं। एक ने लिखा कि ये बहुत शर्मनाक है कि मंचन के दौरान राम और रावण के बीच सच में मारपीट हो गई। एक अन्य ने लिखा कि धर्म को डुबाने में ऐसे लोगों का हाथ बहुत ज्यादा है। एक ने लिखा कि राम का किरदार निभाना आसान है, उसके जैसा बन पाना बहुत मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : ‘मालिक नहीं हो, भैया मत कहना, एटीट्यूड जेब में रखना, कैब चालक के नियम पर छिड़ गई बहस

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लोग भूल जाते हैं कि ये किरदार ही नहीं निभा रहे, बल्कि आस्था को जीवंत कर रहे होते हैं लेकिन शर्म है कि इन्हें आती नहीं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को रामलीला से बैन कर देना चाहिए। एक अन्य सोशल सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रामलीला को भी बदनाम किए दे रहे हैं, क्या ही बोला जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola