Viral Video: वॉलीबॉल खेलते-खेलते विदेशी लड़कियों पर चढ़ा बॉलीवुड गाने का बुखार, किया ऐसा डांस, देख आ जाएगा मजा

12947

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘काला चश्मा’ गाने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। एक बार फिर विदेशी लड़कियां इस पर डांस करते नजर आ रही हैं। इससे पहले भी कई लोगों को इस गाने पर डांस करते हुए देखा गया है। बॉलीवुड गानों का जादू भारत छोड़ विदेशों में भी बड़ा क्रेज नजर आ रहा है। ‘काला चश्मा’ गानें का डांस करते अफ्रीकी बच्चो को देख आप भी दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ विदेशी लड़कियां वॉलीबॉल खेल रही होती हैं। वॉलीबॉल खेलते-खेलते एक लड़की बॉल को दूसरी लड़की को पास करती है और वो दूसरी वाली जैसी ही तीसरी लड़की को पास करती है लड़की गिर जाती है और हाथ रखकर फर्श पर रोल करती है। जिसके बाद वो डांस करना शुरू कर देती है। ये वीडियो देख लोग लड़कियों के फैन हो रहे हैं। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/ChKuiPHDRKX/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो को _wholesomememeworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 4.8 मिलियन से अधिक व्यूज और 5.4 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। जिस पर यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा पहले कभी नहीं देखा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप सभी जानते हैं कि यह काला चश्मा सॉन्ग एक भारतीय गाना है, जिसमें जबरदस्त बीट्स हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ