हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: स्टेज पर दूल्हा कई कोशिशों के बाद भी नहीं डाल पाया दुल्हन के गले में वरमाला, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

चंद सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला सेरेमनी के लिए दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर आ जाते हैं। पहले दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला पहनाती है। अब बारी दूल्हे की होती है लेकिन वो दुल्हन के गले में जैसे ही जयमाला पहनाने की कोशिश करता है फेल हो जाता है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी दूल्हा जयमाला नहीं पहना पाता है और मेहमानों के सामने हंसी का पात्र बन जाता है।
https://www.instagram.com/reel/Cgm0NgepkI7/?utm_source=ig_web_copy_link

जिस तरह दूल्हा बार-बार दुल्हन के गले में जयमाला पहनाने की नाकाम कोशिश करता है उसे देख गेस्ट तक को यकीन नहीं हुआ। इस वीडियो पर एक शख्स ने कॉमेंट किया है, ‘भाई नहीं आता शादी करना तो मत करो ना।’ एक और सख्स लिखते हैं, ‘कहीं से कोई दारू ले आया होगा उसी का असर है।’ शादी से जुड़े इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola