Mumbai Marathon में साड़ी पहनकर पहुंची 80 साल की महिला, हाथ में तिरंगा लेकर लगाई दौड़, देखें Viral Video

Mumbai Marathon

Mumbai Marathon: मुंबई मैराथन में पहुंची 80 साल की महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। दरअसल, 80 साल की बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर मुंबई मैराथन में पहुंची।

विज्ञापन

महिला को देखकर लोगों ने सोचा कि वो किसी के साथ आई होंगी, लेकिन जब उन्होंने हाथ में तिरंगा थामकर दौड़ना शुरू किया तो मैराथन (Mumbai Marathon) में मौजूद लोग उनके हौसले को देखते ही रह गए। बता दें कि 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन का 18वां संस्करण आयोजित किया गया था। इस मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में से एक 80 साल की ये महिला भी थीं।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की पोती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

साड़ी में मुंबई मैराथन दौड़ती महिला का वीडियो उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ये वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को अपनी प्रेरणा बता रहे हैं जबकि कुछ उनके हौसले को देखकर आश्चर्य भी जता रहे हैं।

विज्ञापन

महिला की पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने 51 मिनट में 4.2 किमी की दूरी तय की थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से प्रेरित हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ