Viral Video: पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई शादियों के क्लिप वायरल हुए। एक वीडियो में दूल्हा शादी के मंडप में बैठा लूडो खेल रहा है, तो कोई दूल्हा शादी वाले दिन भी स्टॉक मार्केट देख रहा है। इस तरह के चेहरे पर हंसी ला देने वाले कई बार सामने आते हैं। आपको ‘टफी’ तो याद होगा, जी हां सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म वाला कुत्ता। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक टफी दुल्हन के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है।
कुत्ते से बचने की नाकाम कोशिश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शादी का मंडप सजा है, जिसमें दुल्हन तैयार खड़ी है। लेकिन तभी कहानी में एक ट्विस्ट आता है, जी नहीं ये दुल्हन का बॉयफ्रेड नहीं बल्कि एक पालतू कुत्ता है। जो भरे मंडप में दुल्हन के पीछे दौड़ रहा है। मेहमान दुल्हन से कुत्ते का पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह पीछे ही लगा रहता है। इसी बीच एक लड़का कुत्ते का ध्यान भटका कर अपनी तरफ खींचता है, जिसके बाद वह कुत्ता उस लड़के के पीछे दौड़ने लग जाता है।
ये भी पढ़ें: OMG! मंडप में लूडो खेल रहा दूल्हा, वायरल तस्वीर देख यूजर्स ने लिए मजे
इस पूरी घटना के बाद दुल्हन को हंसते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस पूरी भागदौड़ में कलश और बाकी की पवित्र वस्तुएं बिखर जाती हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं।
यूजर्स के मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। जिसमें एक ने इसको दुल्हन की ओवर एक्टिंग बताया। एक ने कुत्ते पर तरस खाते हुए लिखा कि बेचारा डॉग, एक ने लिखा कि ये सही समय नहीं है खेलने के लिए। एक यूजर ने इस सीन को फिल्म से जोड़ते हुए लिखा कि और देखो हम आपके हैं कौन।
ये भी पढ़ें: बर्फ में कई दिनों तक मालिक का इंतजार करता रहा डॉग, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines