हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: शराब के नशे में दूल्हे ने साली के साथ कर दी ऐसी हरकत, फिर आगे जो हुआ वो कर देगा आपको हैरान

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी की वीडियो देखने को मिलती है। वहीं इंडियन शादियों में होने वाली तमाम तरह की ड्रामेबाजी तो आपने देखी ही होगी, लेकिन इस शादी का ड्रामा तो एकदम ही निराला है। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेड पर दूल्हे ने साली के साथ ऐसी हरकत कर दी है जो लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि जयमाला के दौरान दूल्हा शराब पीकर पहुंचता है और फिर स्टेज पर ही हिलने-डुलने लगता है। उसके साथ मौजूद एक शख्स दूल्हे को संभालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, लड़की पक्ष के लोगों यह भनक लग जाती है कि दूल्हे ने शराब पी रखी है, लेकिन कुछ बोलते नहीं। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है। दुल्हन जैसे ही वरमाला डालती है तो सभी ताली बजाने लगते हैं और जैसे ही दूल्हे को वरमाला डालने के लिए कहा जाता है तो वह नशे की धुत में अजीबोगरीब हरकत कर देता है। उसने स्टेज पर खड़ी लड़की के गले में वरमाला डाल दिया, जोकि दुल्हन की बहन प्रतीत हो रही है।

यह देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क उठते हैं। दुल्हन के सामने शराब पीकर पहुंचने पर चार बात सुनाते हैं। इस हरकत को देखने के बाद दुल्हन भड़क जाती है और फिर डांटना शुरू कर देती है। आस-पास खड़े लोग भी दंग रह जाते हैं, लेकिन दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही होती है। वहीं पीछे खड़ी कुछ लड़कियां हंसने लगती हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस वीडियो को जानबूझकर बनाया गया है और इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा का है और इसे divusharma_9 नाम के इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि इसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से शूट किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें