हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यात्रियों को ट्रेन के फुटबोर्ड पर नहीं खड़े होने देता ये कुत्ता, इंटरनेट यूजर्स ने उठाई रेलवे में नौकरी देने की मांग

Dog Ensures No Travelling on Footboard in Train Video : इस वीडियो में कुत्ता ट्रेन के फुटबोर्ड पर बैठे यात्रियों को वहां बैठने नहीं देता और बारी-बारी से उन्हें अंदर जाने के लिए मजबूर कर देता है।

विज्ञापन
Dog Ensures No Travelling on Footboard in Train

Dog Ensures No Travelling on Footboard in Train Video : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कुत्ता सुरक्षा की समझ को लेकर हीरो बन गया है। वीडियो में यह कुत्ता चलती ट्रेन के साथ दौड़ता दिखता है और ऐसा लगता है कि जो यात्री दरवाजे पर खड़े या बैठे हैं उन्हें अंदर जाने के लिए कह रहा है।

https://twitter.com/Ananth_IRAS/status/1740726731617730687

इस वीडियो को भारतीय रेलवे के एक अधिकारी आनंत रूपनगुडी ने एक्स पर शेयर किया है और बताया है कि ट्रेन के फुटबोर्ड पर बैठकर यात्रा करना कितना खतरनाक है। बता दें कि कई लोग इसी तरह से ट्रेन में यात्रा करते हैं जिसके चलते वह कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं।

विज्ञापन

अनंत रूपनगुडी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि फुटबोर्ड ट्रैवलिंग के खिलाफ अभियान में सबसे अच्छा सहयोग। इस कुत्ते के व्यवहार ने इंटरनेट यूजर्स के बीच काफी क्यूरियोसिटी जगा दी है। इसके साथ ही यूजर्स इस कुत्ते को रेलवे में सिक्योरिटी की नौकरी देने की मांग भी उठा रहे हैं।

वीडियो पर आए करीब डेढ़ लाख व्यूज

विज्ञापन

इस वीडियो को अभी तक 1.48 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि इस कुत्ते को रेलवे में नियुक्ति दे दी जानी चाहिए। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि सैलरी डिस्कस कर लो सर। यह कुत्ता रेलवे को निराश नहीं करेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इसे ईनाम मिलना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola