हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेरहम डॉक्टर! गरम चाय की प्याली हो...गाते-गाते बच्चे के साथ कर दिया खेला, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Funny Doctor Viral Video : वायरल वीडियो में डॉक्टर एक बच्चे को सुई लगाने के लिए गाना गा रहा है और जैसे ही मौका मिला, बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग डॉक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Funny Doctor Viral Video : डॉक्टर का डर बच्चों में इतना होता है कि क्लिनिक देखते ही रोना शुरू कर देते हैं। क्लिनिक में तो कई बच्चे तो इतनी जोर से रोते हैं कि आस पास बैठना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ बच्चों को इंजेक्शन लगाने के लिए चार से पांच लोग लगते हैं जो उन्हें पकड़ते हैं और फिर डॉक्टर सुई लगा पाते हैं लेकिन एक डॉक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गाना गाते हुए बच्चे को कब सुई लगा दी, पता ही नहीं चला।

वीडियो को Youtube पर @DrImranPatelOfficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। डॉक्टर के टेबल पर एक बच्चा बैठा हुआ है। डॉक्टर उसके सामने गाना गा रहे हैं कि ‘गरम चाय की प्याली हो, कोई इसको पिलाने वाली हो, चाहे गोरी हो या काली हो।’ दरअसल गाना गाकर डॉक्टर बच्चे का ध्यान भटकाना चाहते थे और वह इसमें कामयाब भी हो गए।

बच्चे को डॉक्टर ने दिया धोखा!

डॉक्टर बच्चे को इंजेक्शन लगाना चाहते थे लेकिन वह बच्चे को रुलाना नहीं चाहते थे। डॉक्टर ने गाना गाकर बच्चे का ध्यान भटकाया और उसे इंजेक्शन भी लगा दिया। बच्चे को थोड़ा दर्द तो हुआ लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने जोर-जोर से गाना शुरू कर दिया। इससे बच्चे का ध्यान भटक गया और दर्द की वजह से चाहकर भी रो नहीं पाया और हंसने लगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘हरे राम’ गाती महिला से चिपके बंदर का वीडियो वायरल, देखकर हैरान रह गए लोग

यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये डॉक्टर साहब तो भोले-भाले बच्चों को धोखा दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि हिंदुस्तान के हर जिले में इमरान भाई जैसे डॉक्टर हों तो बच्चों की आधी बीमारी खुद ही ठीक हो जाएगी। एक ने लिखा कि डॉक्टर कहीं ये तो नहीं सोच रहा है कि डॉक्टरी पढ़कर मुझे एक्टिंग करनी पड़ रही है, कहां फंस गया यार!

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि ध्यान से देखिए इस डॉक्टर को, सुई लगाकर रोने भी नहीं देता है। एक ने लिखा कि डॉक्टर ऐसे ही होने चाहिए, जिनके व्यवहार से आप आधे ठीक महसूस करने लगें। एक ने लिखा कि ये डॉक्टर के बच्चे को अच्छा फील कराने के लिए कितन टाइम देते हैं, दूसरे तो सुई घोंपकर चलते बनते हैं और बोल देते हैं कि बाहर बैठिये।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola