हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 'मैं नई नवेली आई' गाने पर देवर-भाभी ने किया ऐसा कमरतोड़ डांस, देख हो जाएंगे फैन

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि एक शादी का है जिसमें देवर-भाभी का जमकर डांस देखने को मिल रहा है। वहीं ये वीडियो आते ही सुर्खियां बटोरने लगा है।

वायरल हो रहा ये वीडियो काफी मजेदार है क्योंकि इसमें देवर और भाभी एक साख जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही देवर अपनी भाभी के साथ स्टेज पर पहुंचा सब तालियां बजाने लगे। डीजे ने जैसे ही ‘मैं नई नवेली आई’ गाना बजाया देवर और भाभियों ने ऐसा ताबड़तोड़ डांस किया कि हर कोई बस हैरान रह गया। उनका ये डांस देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

इस वीडियो को यूट्यूब पर अंकित जंगिड नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 44 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे तीन महीने पहले यूट्यूब पर भाभी-देवर डांस अगेन के कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें