---विज्ञापन---

Viral Video: मां के सिखाने के बावजूद हाथी के बच्चे ने किया ऐसा काम आप भी कह देंगे ‘SO CUTE’

नई दिल्ली: बच्चे बेहद चंचल होते हैं। चाहे इंसान के हो या जानवर के। सोशल मीडिया पर अकसर जानवरों के बच्चों द्वारा शैतानी करने की वीडियो वायरल होते हैं। इस बार एक वायरल वीडियो में हाथी का बच्चा अपनी मांग के बताने के बाद भी ऊंचे टीले से अपने ही अंदाज में उतरना है। सावधानी से […]

नई दिल्ली: बच्चे बेहद चंचल होते हैं। चाहे इंसान के हो या जानवर के। सोशल मीडिया पर अकसर जानवरों के बच्चों द्वारा शैतानी करने की वीडियो वायरल होते हैं। इस बार एक वायरल वीडियो में हाथी का बच्चा अपनी मांग के बताने के बाद भी ऊंचे टीले से अपने ही अंदाज में उतरना है। सावधानी से उतरने की बजाए वह बंदर की तरह गुलाटी मारने लगा।

---विज्ञापन---

जितना इस वीडियो का कैप्शन आकर्षक है, उतनी ही यह वीडियो क्यूट है। कैप्शन है- ”मां अपने बेटे से कहती है यह आखिरी बार है, जब तुम्हे मैं बता रहीं हूं की नीचे कैसे जाना है”। बेटे के जवाब के आगे कुछ नहीं लिखा। नीचे वीडियो में एक हथिनी अपने बच्चे को मिट्टी के टीले से पीछे के दोनों पैर लिटाकर सावधानी से उतरना बता रही है। लेकिन जब हाथी के बच्चे की बात आती है तो वह पैर तो मां की तरह करता है लेकिन उसे शैतानी सूझती है और वह धीरे से उतरने की बजाए बंदर की तरह गुलाटी मारता हुआ नीचे आता है।

लोग बोले- यह हमारे घर में रोज होता है

---विज्ञापन---

इस वीडियो को 12 घंटे में ही 3.7 मिलियन लोग देख चुकें हैं। 18 हजार लोग इसे रिट्वीट कर चुकें हैं। अब तक 1.36 लाख लोग इसे लाइक कर चुकें हैं और चौदह सौ लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। लोग हाथी के बच्चे के बारे में कमेंट कर रहें हैं। कोई हाथी के बच्चे को क्यूट बता रहा है। किसी का कहना है कि यह रोजाना मेरे घर में होता है। किसी ने बच्चे को बेहद प्यार दिया है।

First published on: Aug 18, 2022 04:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola