Viral Video: प्रांजल दहिया के गाने पर दिल्ली पुलिस के SHO थिरकने पर मजबूर! महिला संग दबंग बनकर लगाए ठुमके
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Viral Video: कभी न कभी किसी वजह से हमारा पुलिसवालों से पाला तो जरूर पड़ा होगा। आम लोगों की बात करें तो लगभग सभी को अच्छा, सुखद अनुभव नहीं हुआ होगा। हालांकि, उस चीज में हम पुलिसकर्मियों को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि वे है हीं सख्ती के लिए। अपराधियों और असामाजिक तत्वों से निपटते निपटले वह उनका स्वभाव हो जाता है। इन सब बहस के बीच हम पुलिस कर्मियों को उनके एंजॉय को लेकर भी जानते हैं। कई बार पुलिसवालों का आनंद लेने का वीडियो सामने आता है। अब दिल्ली पुलिस के एक पुलिस अधिकारी के भी कुछ ऐसे ही क्षण कैमरे में कैद हो गए हैं।
दिल्ली के पुलिस अधिकारी का अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को अपनी वर्दी पहने हुए नाचते हुए दिखाया गया है, जो लोकप्रिय गाना ‘Balam Thanedar’ पर एक महिला संग डांस कर रहे होते हैं। यह गाना प्रांजल दहिया का है। दहिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का फेमस चेहरा बन चुकी हैं।
https://www.instagram.com/reel/CmYlM4hjLE6/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
पारिवारिक समारोह जैसा लगता है, पीछे पुलिसकर्मी भी खड़ा दिखा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां एक पारिवारिक समारोह जैसा लगता है। अफसर के पीछे अन्य पुलिसकर्मी भी दिखता है। जानकारी के मुताबिक, डांस करने वाले पुलिस अधिकारी की पहचान दिल्ली पुलिस के नारायणा पुलिस स्टेशन के एसएचओ श्रीनिवास के रूप में हुई है। एसएचओ श्रीनिवास एक रिश्तेदार की शादी में मौजूद थे और छुट्टी पर थे, लेकिन ऐसी रिपोर्ट है कि वे ड्यूटी के दौरान न होते हुए भी गाने पर डांस करने के दौरान पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। हालांकि, हम किसी भी रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करते हैं। यह मीडिया रिपोर्ट के आधार पर तथ्य बताए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: