Delhi Police Arrested ‘Spiderman’ : (राहुल प्रकाश) रील बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या क्या नहीं कर रहे हैं। कोई सड़क पर स्टंट कर रहा है तो कोई जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पर डांस कर रहा है। इसी बीच दिल्ली में ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ सड़क पर स्टंट करना ‘स्पाइडरमैन’ को भारी पड़ गया। पुलिस ने हजारों का चालान भेजा है।
स्टंट करता दिखा स्पाइडर मैन
मामला दिल्ली के द्वारका से सामने आया है, यहां एक शख्स स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर सड़क पर बाइक लेकर निकल पड़ा और बिना हेलमेट के स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगा। इस दौरान वह अकेला नहीं था बल्कि एक लड़की भी उसके साथ मौजूद थी।
लड़के के साथ मौजूद लड़की भी स्पाइडरमैन की तरह ड्रेस पहनी हुई थी। हालांकि दोनों दिल्ली की सड़कों पर तांडव कर पाते, इससे पहले ही पुलिस ने हजारों का चालान भेज दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के साथ लड़का और लड़की खड़े हैं, पुलिस वाले ने चालान सौंप रहे हैं।
देखें वीडियो
दरअसल जब स्पाइडरमैन बने शख्स का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई और शख्स की पहचान की। पता चला कि स्पाइडरमैन की ड्रेस पहनकर लड़की के साथ सड़क पर स्टंट करने वाला लड़का आदित्य है जिसकी उम्र 20 साल है और वह नजफगढ़ का रहने वाला है। वहीं लड़की की पहचान 19 साल की अंजलि के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने फिर कर दिया कांड! शादी में लहरा चुका है तमंचा
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान काटा। जिसमें बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना, बिना नंबर प्लेट और खतरनाक तरीके से बाइक चलाना आदि शामिल हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अंजलि और आदित्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
20 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines