Viral Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ई रिक्शा पर कई बच्चे सवार हैं और जानलेवा तरीके से मौज मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। हैरान कर देने वाला ये वीडियो दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि एक ई रिक्शा में कई स्कूली छात्र सवार हैं और चलती ई रिक्शा पर स्टंट कर रहे हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि छात्रों ने यह स्टंट दिल्ली लखनऊ हाईवे पर किया। जहां से तेज रफ्तार और भारी वजन वाली गाड़ियां गुजरती रहती हैं। बताया गया कि इस अकेले ई रिक्शा पर करीब 14 छात्र सवार थे।
ई-रिक्शा की छत पर बैठकर यात्रा करते दिखे छात्र
वीडियो में छात्रों को ई रिक्शा के चारों तरफ लटके हुए और उसकी छत पर बैठे हुए देखा जा सकता है। कई छात्र रिक्शा पर लटककर उसे हिलाने की कोशिश की कर रहे हैं। जिससे रिक्शा पलट भी सकता था। किसी ने छात्रों की इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात कही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स छात्रों के इस स्टंट पर हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा कि ये लापरवाही तो पुलिस की भी है क्योंकि वह सड़क पर रहते तो ई रिक्शा वाले की इतनी हिम्मत ही ना होती। एक ने लिखा कि ये बच्चे अपने मां-बाप के बारे में क्यों नहीं सोचते।
यह भी पढ़ें : ‘चाय हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल अभी जिंदा हैं’, Sting Tea देख भड़के चाय प्रेमी
एक अन्य ने लिखा कि गलती तो मां-बाप की भी है, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे किस तरह पढ़ने जा रहे हैं। अगर कोई हादसा हो जाएगा तो फिर सरकार को कोसेंगे। एक सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा कि फिर भी इस रिक्शा की हालत ट्रेन की जनरल कोच से ठीक है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines