Cobra Viral Video: बरसात के मौसम में सांप अपनी मांद छोड़कर सूखे, सुरक्षित आश्रय की तलाश में निकल जाते हैं। वैसे तो सांप अपना ठिकाना जमीन के अंदर बनाते हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण सुरंगें पानी से भर जाती है, जिस कारण ये बाहर आ जाते हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जहां सांप किसी के घर में अपना ठिकाना बना रहा है या किसी के जूते के अंदर पाया जा रहा है।
लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें शख्स पेड़ के नीचे बैठा नजर आ रहा है, लेकिन जिस चीज ने सभी को हैरान कर दिया वो है उसकी शर्ट के अंदर मौजूद सांप। यह क्लिप निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगी। कुछ ही समय में इस वीडियो पर हजारों लाइक आ चुके हैं।
मानसून के दौरान रखें इस बात का ध्यान
एक शख्स की शर्ट के अंदर सांप पाए जाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। ‘the Indiansarcasm’ द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शख्स ठंडी छांव में एक पेड़ के नीचे बैठा है और देखते ही देखते उसकी शर्ट में कुछ हलचल होने लगती है। जब उसने बटन खोला तो वह चौंक गया, उसकी शर्ट के अंदर एक सांप था, जिससे वह डर गया। वह बिल्कुल भी हिल नहीं रहा था और सहम गया था ताकि सांप उसे नुकसान न पहुंचा सके।
वहीं, मानसून के दौरान इस बात पर अधिक ध्यान देना जरूरी है कि ऐसी किसी भी जगह पर न बैठें या न सोएं जहां ज्यादा हरियाली हो। इसके अलावा वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, ‘इतना शांत रहने वाले व्यक्ति को बधाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सांप be like…।’
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines