हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कंडोम, तंबाकू और पत्थर के बाद अब समोसे में मिलीं मरी हुई चींटियां, वीडियो वायरल

Delhi College Samosa Viral Video : वायरल वीडियो दिल्ली के एक कॉलेज का है, जहां की कैंटीन के समोसे में मरी हुई चींटियां मिलीं हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया था, जहां समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू के टुकड़े मिले थे।

विज्ञापन

Delhi College Samosa Viral Video : हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू के टुकड़े मिले। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज के समोसे का वीडियो वायरल है।

समोसे में मिलीं चींटियां

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समोसे में बड़ी संख्या में मरी हुई चींटियां हैं। वीडियो शेयर कर बताया गया है कि ये समोसा दयाल सिंह कॉलेज की कैंटीन का था, जिसके अंदर मरी हुईं चींटियां पाई गईं। वीडियो शेयर कर यह भी कहा गया कि कैंटीन से कुछ भी खाने पीने का सामान ना खरीदें।

पोस्ट शेयर कर लिखा गया है कि मैंने और मेरे दोस्त ने दयाल सिंह कॉलेज की कैंटीन से समोसा खरीदा, जिसमें चींटीं मिलीं। इस पोस्ट को शेयर लोगों से कैंटीन से दूर रहने की सलाह दी गई है। हालांकि इस पोस्ट पर लोगों के तंज भरे कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि भाई इतने ध्यान से देखने की जरूरत क्या है, उन्हें जीरा समझ कर खा लिए होते। एक ने लिखा कि मैं तो वीडियो ना बनाता भाई, क्योंकि मैं तो नॉनवेज खाता हूं। एक अन्य ने लिखा कि समोसे के साथ एक्सट्रा प्रोटीन मिल रहा है और क्या चाहिए भाई!

यह भी पढ़ें : समोसे में मिले कंडोम, तंबाकू और पत्थर, सामने आई कैंटीन मालिक की सच्चाई

एक अन्य ने लिखा कि देश के शैक्षणिक संस्थानों में जब इस कदर लापरवाही बरती जा रही है तो अन्य जगहों का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक अन्य ने लिखा कि इस कैंटीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक अन्य ने लिखा कि खाने के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होती ना, इसीलिए ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें