Cute Girl Viral Video : कहते हैं इंसान आधार कार्ड में जितना भद्दा दिखाई देता है और सोशल मीडिया पर जितना स्मार्ट दिखाई देता है, उतना होता नहीं है। भारत में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो अपने पहचान पत्र की फोटो से खुश नहीं है। कई लोग फोटो चेंज करवाते हैं तो कुछ फोटो की वजह से पहचानपत्र तक दिखाना पसंद नहीं करते। इसी बीच आधार कार्ड बनवाने पहुंची एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाएगी।
एक छोटी सी बच्ची पैरेंट्स के साथ आधार कार्ड सेंटर पर पहुंची है। तमाम स्टेप्स के बाद जब फोटो क्लिक कराने की बारी आई तो लड़की तरह-तरह के पोज देने लगी। इसके चेहरे पर एक क्यूट सी स्माइल थी। जिसे देखकर वहां मौजदू लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्यूट बच्ची का वीडियो खूब हो रहा वायरल
बच्ची का यह क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। बच्ची ने तमाम लोगों का मन मोह लिया है। इस वीडियो @Pinkvilla ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा है और हजारों की संख्या में लोगों ने बच्ची के वीडियो पर कमेंट्स किए हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस बच्ची की स्माइल देखकर मेरा मन गदगद हो गया। एक अन्य ने लिखा कि मुझे बहुत समय बाद इंटरनेट पर कुछ पॉजिटिव देखने को मिला है। एक ने लिखा कि ये तो पार्ले जी गर्ल की अपडेटेड वर्जन लग रही है। एक ने लिखा कि ये बच्ची कितनी क्यूट है। एक अन्य ने लिखा कि इतनी उम्र में मैं इतना डरता था कि किसी अपरचित के सामने नहीं जाता था।
यह भी पढ़ें : लो भैया, अब सुहागरात का भी बनने लगा व्लॉग! कपल का वीडियो वायरल, कैमरे के सामने ही…
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये पार्ले जी वाली गर्ल से एकदम मिलती जुलती दिखाई दे रही है। एक अन्य ने लिखा कि ये बच्ची इतनी क्यूट है, इसे किसी की नजर ना लग जाए। एक ने लिखा कि इस बच्ची को डर ही नहीं है, मेरा बेटा इतना रोया था कि बिना फोटो क्लिक कराए ही वापस आना पड़ा था।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines