Viral Video: उड़ते ड्रोन को निगला मगरमच्छ, Anand Mahindra बोले-प्रकृति तकनीक पर विजयी

ड्रोन पकड़ता मगरमच्छ

ड्रोन पकड़ता मगरमच्छ

Anand Mahindra New Tweet: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अकसर अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की जाने वाली मोटिवेशनल वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके किए गए ट्वीट देखें और शेयर किए जाते हैं। इस बार उनका पोस्ट किया गया एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ ड्रोन को निगलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो 12 सेकंड का है। वीडियो में एक तलाब दिखाई पड़ रहा है। तालब में कुछ मगरमच्छ दिख रहे हैं। अचानक एक ड्रोन आकर मगरमच्छ के ऊपर उड़ने लगता है। ड्रोन चलाने वाला उसे मगरमच्छ का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऊपर और नीचे करता है। मगरमच्छ ड्रोन पकड़ने के लिए पहले ऊपर उठता है और फिर अचानक छपटा मारकर ड्रोन को अपने जबड़े में पकड़कर पानी के अंदर ले जाता है।

वीडियो पर 13k से अधिक लाइक

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘ये वीडियो क्लिप इस बात का सबूत है कि प्राकृतिक दुनिया हमेशा प्रौद्योगिकी पर विजय प्राप्त करेगी। वीडियो पर 700K से अधिक व्यू हो चुके हैं। इस वीडियो पर 13k से अधिक लाइक आ चुके हैं। लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और आनंद महिंद्रा की बात पर अपनी सहमति जता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ