Viral Video: चीते ने सेकंडों में पलट दी बाजी, वीडियो देखने के बाद भी नहीं होगा यकीन
Edited By Amit Kasana

cheetah viral video
Edited By Amit Kasana

cheetah viral video
Viral Video: चीता बेहद तेज जानवर होता है। वह मात्र 3 सेकंड में रफ्तार पकड़ लेता है। ऐसे ही एक वीडियो में चीते का दमखम देखने को मिला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
यूजर्स इस Viral Video को शेयर कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में एक झील किनारे चीता पानी पी रहा होता है। अभी वह पानी पी ही रहा होता है कि पानी में से अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ उस पर झपटा मारता है। मगरमच्छ सीधे चीते की गर्दन पर अपने दांत गड़ा देता है और उसे पानी के अंदर ले जाता है।
वीडियो देखने वाले को ऐसा लगता है कि चीते की कहानी खत्म। लेकिन तभी चीते ने चंद सेकंडों में बाजी पलट दी। वह पानी में से मगरमच्छ को गर्दन से पकपड़कर बाहर निकलता है। जिसे देखकर वीडियो देखने वाले दंग रह जाते हैं। लोगों को यकीन नहीं होता कि यह वही चीता है जिसे मगरमच्छ अभी पानी में खींचकर ले गया था। वीडियो पर अभी 229611 लोग लाइक कर चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: