Couple Romance Viral Video : चलती बाइक पर रोमांस करते कपल के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई लोगों पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन रोमांस करने का जुनून इस कदर लोगों के सिर पर सवार है कि कानून की परवाह भी नहीं करते। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक पर कपल इस कदर रोमांस में मस्त थे कि एसपी खुद वीडियो बनाने लगे लेकिन कपल ने इसकी परवाह भी नहीं की।
बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो
बताया गया कि जिले के एसपी शशि मोहन सिंह किसी इलाके में गए थे, वहां से वापस लौट रहे थे तो एक कपल बाइक पर खतरनाक तरीके से बैठकर रोमांस करता दिखाई दिया। गाड़ी में एसपी ने बाइक पर खतरनाक तरीके से बैठे कपल का वीडियो बनवाया और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।
एसपी ने रुकवाया, लगाई क्लास
वीडियो बनता देखने के बाद भी कपल रुका नहीं बल्कि एक दूसरे की तरफ मुंह करके बाइक पर बैठा रहा और उनका रोमांस चलता रहा। इसके बाद एसपी के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें रोका और पूछताछ की तो पता चला कि कपल घूमने के लिए पहुंचा था और स्टंट कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर बाइक पर एन्जॉय करते कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं लोग हैरानी जता रहे हैं कि एसपी को देखने के बाद भी कपल स्टंट करता था। कुछ लोगों का कहना है कि शख्स अपनी मंगेतर के साथ पहुंचा था और उसे इम्प्रेस करने के लिए इस तरह का स्टंट कर रहा था।
एक ने लिखा कि कपल का दुर्भाग्य ही था कि सीधे एसपी साहब से भेंट हो गई। एक अन्य ने लिखा कि फिल्मों में रोमांस देखकर अब लोग इसे अपनी जिंदगी में भी अपनाने में लगे हुए हैं। एक ने लिखा कि इनको कौन समझाए कि इस तरह के स्टंट जानलेवा हैं। इन्हें रोमांस करने का यही तरीका मिला है क्या?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines