Viral Video Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्या में राम मंदिर के अंदर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, देश के लोगों में इसको लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिर चाहे वो कोई राजनेता हो, कलाकार हो, बड़ा शख्स हो या फिर बच्चा हो हर किसी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। आज से 4 दिन बाद अयोध्या में इस भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में समारोह से पहले सोशल मीडिया पर इसकी तैयारी को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें राम नगरी की झलक
इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। पोस्ट होने के साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। इस वीडियो में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों की एक झलक दिखाई दी है। वीडियो में राम नगरी को अयोध्या को रंगोली, चित्रकारी और मनमोहक राम की छवि वाली मूर्ति और सेंट आर्ट से सजा हुआ दिखाया गया है। यकीनन आप भी यह वीडियो देखने के बाद अयोध्या जाने का मन बना लेंगे।
भक्तों ने कहा- जय श्रीराम
भक्तों ने कहा ‘जय श्री राम’
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएम हिमंत बिश्व शर्मा ने लिखा, ‘शुभ श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अब बस 4 दिन बचे हैं, अयोध्या में प्रभु राम का दिव्य महल, उनके करोड़ों भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। राम नगरी अयोध्या की कुछ मनमोहक झलकियां…’ बस फिर क्या था। राम नगरी अयोध्या की ऐसी झलक देखने के बाद सभी राम भक्तों ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स को ‘जय श्री राम’ के जयघोष से भर दिया। कुछ समय में इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines