DD News Studio Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्टूडियो में कुछ लोगों के बीच बहस हो रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो डीडी न्यूज के स्टूडियो का है, जहां एक डिबेट शो में शामिल होने पहुंचे दर्शकों और एंकर के बीच बहस हो गई। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में स्टूडियो, एंकर और दर्शन साफ साफ दिखाई दे रहे है। कुछ लोगों का दावा है कि यह बहस उस वक्त हुई जब डिबेट शो खत्म होने के बाद कुछ नाराज दर्शकों ने एंकर पर टिप्पणी कर दी। एंकर द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद बहस हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
एक ने लिखा कि आजकल हर बात पर लोग पत्रकारों और एंकर को किसी और का समर्थक कह देते हैं , जो बेहद चिंताजनक है। एक अन्य ने लिखा कि पत्रकारों के साथ आजकल कुछ ज्यादा ही बुरा हो रहा है क्योंकि कुछ लोग भड़का रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि स्टूडियो में घुसकर पत्रकारों को हड़का रहे हैं, और कितना लोकतंत्र चाहिए देश में?
देखिए वीडियो
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जो पत्रकार कड़े सवाल पूछ लेता है उसे दूसरी पार्टी का एजेंट कहकर नेता अपना बचाव करने में कामयाब हो जाते हैं लेकिन जनता इसे नहीं समझ पाती। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि जिन पत्रकारों से आपको तकलीफ हो या उसकी रिपोर्ट पर आपको शक है तो आप उसका बहिष्कार कर दीजिये।
यह भी पढ़ें : क्या ‘सुहागरात’ का वीडियो शेयर करने वाले ब्लॉगर ने की थी झूठी शादी? खुद बताई सच्चाई
दावा तो यह भी किया जा रहा है कि इस मामले में FIR भी दर्ज हुई है लेकिन हमारे पास इससे जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं है और ना ही हम वायरल वीडियो की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस तरह के माहौल पर लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 hr ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
2 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
4 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
4 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
10 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
11 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines