हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: लंगूर की गोदी से छीन लिया उसका बच्चा, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो 

विज्ञापन
बच्ची लंगूर से उसका बच्चा लेते हुए

Viral Video: किसी जानवर की गोदी में से अगर उसका बच्चा कोई छीन ले तो उसे गुस्सा आना लाजमी है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह लंगूर गोदी में से अपना बच्चा छीनने पर गुस्सा नहीं करता। बल्कि पलटकर ऐसा काम करता है कि सब उस लंगूर और छीनने वाले पर प्यार लुटा रहे हैं।

Viral Video में किसी घर की छत नजर आ रही है। छत पर चार से पांच लंगूर कुछ खाते हुए दिख रहे हैं। उसमें से एक मादा लंगूर अपने बच्चे को सीने से चिपकाए बैठी है। उसने एक हाथ से अपने बच्चे को गोदी में पकड़ा है दूसरे से छत पर पड़े खाने को चुग रही है। इसी बीच एक मासूम बच्ची वीडियो में आती है। वह लंगूर के हाथ से उसके बच्चे को लेने का प्रयास करती है।

पीछे से लंगूर की मां आती है और फिर 

लंगूर उसे अपना बच्चा नहीं देना चाहता। वह बच्चे पर पकड़ मजबूत कर उसे रोकता है। लेकिन बच्ची बेहद प्यार से लंगूर से उसका बच्चा ले जाती है। अभी लड़की लंगूर के बच्चे को सीने से लगाए उससे खेलते हुए कुछ कदम आगे की बढ़ी थी कि पीछे से लंगूर की मां आती है और फिर उसे बच्ची से लेकर चली जाती है।

वीडियो पर 42.4k लाइक आ चुके

वीडियो पर अभी तक 42.4k लाइक आ चुके हैं। 4733 लोग इस वीडियो को अभी तक रिट्वीट कर चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। नेटिजन्स कमेंट में बच्ची ओर लंगूर को प्यार दे रहे हैं। यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि लंगूर बच्ची को जानते हैं। वरना किसी मादा जानवर की गोद से उसका बच्चे लेने पर अकसर जानवर गुस्से में हमला बोल देते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें