Viral Video: टाइगर को कुत्ते की तरह चेन से बांधकर सड़क पर घूमता दिखा शख्स, ऑटो पर करने वाला था अटैक

Viral Video Chained Tiger on Road: वीडियो में एक आदमी को भीड़-भाड़ वाली सड़क पर जंजीर से बंधे बाघ के साथ देखा जा सकता है। 

Viral Video: man seen roaming on the road with Chained Tiger about to attack auto

Viral Video: man seen roaming on the road with Chained Tiger about to attack auto

Viral Video Chained Tiger on Road: आपने लोगों को पालतू कुत्तों को चेन से बांधकर सड़क पर घुमाते देखा होगा, लेकिन जब एक टाइगर इस तरह दिखे तो चौंकना लाजिमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स टाइगर को चेन से बांधकर घुमाता दिख रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में एक आदमी को भीड़-भाड़ वाली सड़क पर जंजीर से बंधे बाघ के साथ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

ऑटो पर अटैक की कोशिश

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स टाइगर को सड़क पर लेकर निकलता है। हालांकि ये किस शहर का है, पता नहीं चल पाया है, लेकिन शहर भारत में कहीं का दिखता है। वीडियो में दिखता है कि वहां से एक ऑटो निकलने लगता है, जिसकी आवाज सुनकर टाइगर उस पर अटैक करने की कोशिश करता है। हालांकि ऑटो तेज गति से आगे निकल जाता है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cy0CvQgJ0Rj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

हालांकि शख्स उसे चेन से पकड़कर खींच लेता है। शख्स के इस काम पर सोशल मीडिया यूजर बंट गए हैं। जहां वीडियो को काफी संख्या में देखा गया है, वहीं नेटिजंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इसे आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सड़कों पर लाना खतरनाक

एक ओर जहां कुछ लोगों का कहना है कि ये एक लापरवाही वाला काम है तो दूसरी ओर कुछ का कहना है कि इसके लिए जिगर होना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों तरफ की सुरक्षा और देखभाल के लिए जंगली जानवरों को पालतू जानवर के रूप में रखने की सलाह नहीं दी जाती है। इन्हें सड़कों पर लाना बहुत खतरनाक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ