Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो किसी कार्यक्रम का है। जहां कई लोग शामिल हैं और स्टेज पर गाना-बजाना चल रहा है। तभी वहां अचानक से चाचाजी आ जाते हैं और गाना गा रही लड़की के साथ डांस करने लगते हैं। वो डांस करने में इतना मग्न हो जाते हैं कि उनको आसपास का कुछ पता नहीं चलता है। उनकी ये सब हरकत दूर से चाची जी देख रही होती हैं और उनसे कंट्रोल नहीं होता है।
चाचाजी को इतना गुस्सा आता है कि वो स्टेज पर जाकर चाचाजी को पीटने लग जाती हैं। पीटाई होते ही चाचाजी स्टेज से नीचे आ जाते हैं और नीचे आते ही वहां खड़ी दो औरतें भी उन पर गुस्सा करने लगती हैं। ये सब देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sakhtlog नाम से शेयर किया गया है। जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो पर अभी तक कई लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
29 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines