हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: बिल्ली और खरगोश ने बेड पर की ऐसी शरारत, वीडियो देख लोग नहीं हटा पा रहे नजर

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता रहता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम पूरी तरह से चौंक जाते हैं। वहीं आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि दोस्ती हो तो ऐसी हो वर्ना ना हो। दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खरगोश और बिल्ली एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखें जा रहे हैं। ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नन्ही बिल्ली और खरगोश को देख सकते हैं। ये दोनों एक साथ बहुत क्यूट लग रहे हैं और आपस में बहुत मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि लोग इसे एक-दूसरे के साथ भी खूब शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडियाा के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में आप नन्ही बिल्ली और नटखट खरगोश को बेड पर मस्ती करते देख सकते हैं। बिल्ली, खरगोश का पीछा करने में लगी रहती है और उसे पकड़ नहीं पाती। वहीं खरगोश भी बिल्ली को बुरी तरह से थका देता है।

विज्ञापन

खरगोश और बिल्ली के बीच गजब की दोस्ती दिख रही है। ऐसा कम ही होता है कि दो अलग-अलग जानवरों के बीच ऐसा रिश्ता देखने को मिले। वाकई में ये वीडियो काफी खास है। दोनों ही जानवरों की मासूमियत को देख आपका दिल भर आएगा।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज 13 घंटे पहले ही इस वीडियो को शेयर किया गया और इसे अभी तक 1.7 मिलियन बार देखा जा चुका है। 75 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola