TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Viral Video: ‘नाटू-नाटू’ पर थिरकीं टेस्ला की एक साथ सैकड़ों कारें,ऑस्कर विजेता सॉन्ग को दिया गया ट्रिब्यूट

Viral Video: ऑस्कर में विजेता होने के बाद ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुए है। हर कोई अपने अंदाज में इस सॉन्ग को ट्रिब्यूट दे रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका, न्यू जर्सी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पार्किंग लॉट में बड़ी संख्या में खड़ी टेस्ला […]

गाने पर थिरकती कारें
Viral Video: ऑस्कर में विजेता होने के बाद 'नाटू-नाटू' सॉन्ग ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुए है। हर कोई अपने अंदाज में इस सॉन्ग को ट्रिब्यूट दे रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका, न्यू जर्सी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पार्किंग लॉट में बड़ी संख्या में खड़ी टेस्ला की कारें गाने के बोल पर थिरकती नजर आ रही हैं।

कार की लाइटें जलती-बुझती नजर आईं

वीडियो में कार पार्किंग में खड़ी हैं। शाम का वक्त होने के चलते हल्का अंधेरा है। इसी बीच RRR मूवी का सॉन्ग 'नाटू-नाटू' बजता है। फिर कारों की लाइटें गाने के बोल के साथ जलती और बुझती नजर आ रही हैं। काफी देर ऐसा होता दिख रहा है। वहां मौजूद लोग इसकी वीडियो बनाते दिख रहे हैं। लोगों ने बड़े ही अलग अंदाज में सॉन्ग को ट्रिब्यूट दिया है।

इस वीडियो पर 377.4K Views हो चुके

नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर 377.4K Views हो चुके हैं। वीडियो पर 19.9K लाइक हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में गाने के ऑस्कर 2023 जीतने पर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।


Topics:

---विज्ञापन---