Viral Video: 'नाटू-नाटू' पर थिरकीं टेस्ला की एक साथ सैकड़ों कारें,ऑस्कर विजेता सॉन्ग को दिया गया ट्रिब्यूट
Edited By Amit Kasana

गाने पर थिरकती कारें
Edited By Amit Kasana

गाने पर थिरकती कारें
Viral Video: ऑस्कर में विजेता होने के बाद ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुए है। हर कोई अपने अंदाज में इस सॉन्ग को ट्रिब्यूट दे रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका, न्यू जर्सी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पार्किंग लॉट में बड़ी संख्या में खड़ी टेस्ला की कारें गाने के बोल पर थिरकती नजर आ रही हैं।
वीडियो में कार पार्किंग में खड़ी हैं। शाम का वक्त होने के चलते हल्का अंधेरा है। इसी बीच RRR मूवी का सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ बजता है। फिर कारों की लाइटें गाने के बोल के साथ जलती और बुझती नजर आ रही हैं। काफी देर ऐसा होता दिख रहा है। वहां मौजूद लोग इसकी वीडियो बनाते दिख रहे हैं। लोगों ने बड़े ही अलग अंदाज में सॉन्ग को ट्रिब्यूट दिया है।
.@Teslalightshows light sync with the beats of #Oscar Winning Song #NaatuNaatu in New Jersey 🤩😍
Thanks for all the love. #RRRMovie @Tesla @elonmusk pic.twitter.com/wCJIY4sTyr
— RRR Movie (@RRRMovie) March 20, 2023
नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर 377.4K Views हो चुके हैं। वीडियो पर 19.9K लाइक हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में गाने के ऑस्कर 2023 जीतने पर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: