हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: शादी में पटाखे से आग का गोला बनी कार, सहारनपुर में वायरल हुआ वीडियो

Viral Video : शादी में पटाखे जलाने के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। लापरवाही के कार जकर रख हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Viral Video : खुशी के मौके पर जमकर पटाखे जलाए जाते हैं लेकिन अगर पटाखों को जलाते वक्त लापरवाही की जाए तो ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जब शादी के दौरान पटाखे जलाए गए तो एक गलती की वजह से कार आग का गोला बन गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो सहारनपुर का बताया जा रहा है। बरात के दौरान पटाखे जलाए गए. इस दौरान वहां से कई गाड़ियां और लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दूल्हे के लिए सजाई गई कार भी खड़ी है। पटाखों की वजह से कार में आग लग गई।

जलकर ख़ाक हुई कार

देखते ही देखते कार आग के की चपेट में आ गई। ड्राइवर कार से कूद अपनी जान बचाई। वहीं महंगी कार जलकर खाक हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में आग लगने के बाद लोग असहाय हो गए। लोगों की आंखों के सामने कार में आग लगी और कार जल गई लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया।

घटना का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि पटाखा जलाते वक्त बड़ी लापरवाही बरती गई थी। दावा है कि कार के सनरूफ से पटाखा जलाया जा रहा था। इस दौरान पटाखा कार में फट गया। इसके बाद आग की चपेट में कार आ गई और जल्द खाक हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : बिहार के हाजीपुर में रोचक विवाह, दुल्हन के बिना लौटी बारात तो ‘वर्दी’ ने करवाई शादी

वीडियो पर आ रहे लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लापरवाही है और इसके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाकई अब समय आ गया है कि पटाखा फोड़ने को लेकर भी नियम कानून बनाया जाए। वरना ऐसे लोग खुद के साथ मासूम लोगों की भी जान ले लेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें