Viral Video Camel Tasting Lemon : ‘बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद’ कहावत आपने सुनी ही होगी। हालांकि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऊंट नींबू का स्वाद लेता दिखाई दे रहा है। हालांकि जैसे ही ऊंट को पता चला कि जो वह खा रहा है वह नींबू है तो उसने गजब का रिएक्शन दिया। ऊंट के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऊंट को खाने के लिए दिया नींबू
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक लकड़ी में फंसाकर एक पीला नींबू ऊंट को खाने के लिए दे रहा है। ऊंट इसे कोई फल समझकर खाने की कोशिश करने लगा। ऊंट इसे चबाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि काफी देर बाद भी ऊंट से खाने में असफल रहा।
हालांकि कुछ देर बाद जब नींबू का रस ऊंट के मुंह में गया तो वह उछलने लगा। ऊंट ने तुरंत अपने मुंह से नींबू को निकाल दिया और ऐसे रिएक्ट करने लगा, जैसे उसने कुछ गलत चीज खा ली हो। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक ने लिखा कि अगर इंसान एक नींबू नहीं खा सकता है तो ये जानवर कैसे इसे खा पाएंगे? इस तरह के घटिया हरकत की कोई जरूरत नहीं थी। एक अन्य ने लिखा कि अगर ऊंट ने नींबू चख लिया तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि यह वीडियो वाकई मजेदार है और अमूल्य है। एक ने लिखा कि ये इसका पहला और आखिरी नींबू होगा।
यह भी पढ़ें : स्पर्म डोनेट कर बना 180 बच्चों का बाप, अब रोते हुए बोला- मैं सेक्स के लिए ये सब नहीं करता
एक अन्य ने लिखा कि ऊंट के साथ ये धोखा है, पीले रंग का फल दिखाकर उसे नींबू खिला दिया यार, ये अच्छी बात नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ये ऐसे लोग होते हैं जो बच्चों को भी परेशान करते हैं, वो भी कुछ व्यूज के लिए। एक ने लिखा कि इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए, बेचारे ऊंट का पूरा मूड खराब कर दिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines