हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Viral Video: सवारी के साथ संस्कृत में बात कर रहा था कैब चालक, वीडियो वायरल 

विज्ञापन

Viral Video: सवारी के साथ संस्कृत में बात करते हुए एक कैब चालक का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रही है। यह वीडियो दिल्ली का है। कार नई दिल्ली के इंडिया गेट इलाके से गुजर रही है। इस दौरान सवारी और कैब चालक संस्कृत में बात कर रहें हैं।

Viral Video में वीडियो बनाने वाला चालक से उसका नाम पूछता है। फिर वह कहां का रहने वाला है। घर में कौन-कौन संस्कृत बोल लेता है इस बारे में दोनों बात करते हैं। इस पूरी बातचीत में दोनों संस्कृत का प्रयोग कर रहें हैं। वीडियो में कैब चालक ने अपना नाम अशोक कुमार बताया।

विज्ञापन

कैब चालक ने बताया कि उसके घर में उसका छोटा भाई, बेटा व अन्य लोग भी संस्कृत बोल लेते हैं। वह उत्तर प्रदेश के घोंड़ा का रहने वाला है। अब तक इस वीडियो को 263.7k लोग देख चुके हैं। 2372 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 10.9k लोग इसे देख चुके हैं। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए कैब चालक की तारीफ कर रहें हैं।

Viral Video पर अब तक 103 लोग कमेंट कर चुके हैं। किसी ने लिखा मेरे पास चालक की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं है। किसी का लिखा मेरा दिन बन गया। सोशल मीडियो पर कैब चालक को लोग काफी प्यार दे रहें हैं। उसकी सराहना कर रहें है।

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola