Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि दुल्हन विदाई में अपने ससुराल जा रही हो और उसके परिवार के लोग रो रहे हैं, लेकिन दूल्हे अपनी मस्ती में डांस कर रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन डांस फ्लोर पर खड़ी होती है और अचानक उसका भाई आता है और उसे गले लगा लेता है। इस दौरान उसका भाई फूट-फूटकर रोने लगता है। दुल्हन भी उसे गले लगा लेती है और चुप कराने की कोशिश कर रही होती है।
पीछे के बैकग्राउंड में देख सकते हैं कि कैसे दुल्हन के भाई के अलावा परिवार के अन्य सदस्य रो रहे हैं और बेहद इमोशनल हैं, लेकिन एक चीज गौर करने वाली बात यह है कि स्क्रीन के दाहिने तरफ खड़ा दूल्हा गाने पर झूमता हुआ नजर आया। सामने दुल्हन का भाई भावुक होकर रो रहा है, जबकि दूल्हा स्टेज पर डांस कर रहा है। वहीं, आप गौर करेंगे तो दुल्हन भी रोती हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines