---विज्ञापन---

Viral Video: विदाई में बहन से नहीं मिल सका भाई, रोते हुए घरवालों को कह दी ऐसी बात, फिर…

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी की शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ […]

---खबर नीचे जारी है---

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी की शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

शादी का ये वीडियो विदाई के समय का है। जिसमें घर के सभी लोग एक जगह मौजूद हैं और दुल्हन को विदा कर रहे हैं। तभी दुल्हन का भाई वहां पहुंचता है और दुल्हन के बारे में पूछता है। तभी उसको पता चलता है कि उसकी बहन जा चुकी है। घरवाले उसे डाटना शुरू कर देते हैं कि वो विदाई के वक्त कहां था। लोगों के सवाल पूछने पर भाई सभी को बताता है कि घर के बड़े से छोटे काम में लोगों ने उसे बिजी रखा था।

ये बोल कर वो रोना शुरू कर देता है। तभी दुल्हन दीदी वहां आ जाती है और मुस्कुराने लगती है। ये देख वो खुश हो जाता है और तब उसको पता चलता है कि सभी लोग मिलकर उसके साथ मजाक कर रहे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो brides_special नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 16, 2022 01:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola