Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो की शुरुआत में दूल्हा और दुल्हन के बीच सबकुछ सामान्य सा नजर आता है। मगर चंद लम्हे बाद ऐसा कुछ हुआ कि दुल्हन को गुस्सा आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कार में बैठे हैं और दुल्हन पति को गुस्से भरी निगाह से देख रही है। देखते ही देखते वो दूल्हे पर हमलावर हो गई और मुंह पकड़कर बुरी तरह मरोड़ दिया। बात इतने में ही खत्म नहीं हुई, इसके बाद उसने दूल्हे का सिर पकड़कर कई बार पीछे की तरफ पटक दिया और थप्पड़ भी रसीद कर दिए। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विदाई की रस्म अभी पूरी भी नहीं हुई थी और दुल्हन को अपने दूल्हे पर इतना गुस्सा आ जाता है कि वो कार में उसकी पिटाई कर देती है। शादी का यह वीडियो bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। लोग वीडियो देख दुल्हन को गुस्सैल बता रहे हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ