लाश लेकर लोन लेने के लिए बैंक पहुंच गई महिला, साइन करने पर खुल गई पोल, देखें Viral Video

Viral Video : लोन लेने के लिए जिंदा लोगों के साइन की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या होगा कि कोई शख्स लोन के लिए एक लाश लेकर बैंक पहुंच जाए? ऐसी ही घटना ब्राजील में हुई है। यहां एक महिला लोन के लिए लाश लेकर बैंक पहुंच गई। वह लोन भी ले लेती, लेकिन उसकी यह चालाकी जल्दी ही पता चल गई।

Viral Video

महिला डेड बॉडी लेकर बैंक पहुंची

Viral Video : किसी ने सही कहा है- लालच बुरी बला है। लालच के लिए लोग लाश के इस्तेमाल को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ब्राजील में सामने आया है। यहां एक महिला लोन लेने के लिए लाश को लेकर बैंक पहुंच गई। बैंक ने उसका लोन अप्रूव भी कर दिया था। रकम महिला के अकाउंट में जाती, उससे पहले ही उसकी चालाकी सामने आ गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

वीडियो देखें

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

एक महिला रियो डी जेनेरियो के एक पहुंची थी। महिला बैंक से 3,000 डॉलर (करीब 2.50 लाख रुपये) का लोन लेना चाहती थी। लोन के लिए किसी जानकार के साइन की जरूरत थी। महिला एक मृत व्यक्ति को अपना अंकल बनाती है और उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर बैंक ले आती है। वीडियो में दिख रहा है कि वह महिला एक पेपर पर साइन के लिए मृत शख्स की उंगलियों में पैन फंसाने की कोशिश कर रही है। वह उससे बात भी कर रही है ताकि लोगों को लग सके कि वह शख्स जिंदा है। इसी दौरान एक शख्स पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लेता है। हालांकि बाद में उस महिला की पोल खुल जाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

मृत शख्स को बताया बीमार

वीडियो में दिख रहा है कि वह महिला उस मृत शख्स से साइन करने को कह रही है। इस दौरान बैंक का कर्मचारी महिला से कहा कि व्हीलचेयर पर बैठा शख्स ठीक नहीं लग रहा है। तभी महिला कहती है कि वह कई दिनों से बीमार हैं। इसलिए उनकी हालत ऐसी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ