Viral Video: देशी छोरों ने चलती कार में लगाए पुश अप्स, लोगे बोले- 'खेत बेचकर केवल ऑल्टो ही आई क्या?'
Author: Amit Kasana
May 31, 2023 07:14 PM IST
Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर चलती कार में स्टंट करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इस बार तो तीन युवकों ने हद पार कर दी। यह युवक चलती कार में पुश अप्स करने लगे। वीडियो में सफेद रंग की ऑल्टो कार सड़क पर चलती दिखाई पड़ रही है। एचआर नंबर की कार के दोनों बैक गेट पर शीशा खोल दो युवक बाहर लटके दिखाई पड़ रहे हैं।
दो अन्य युवक पिछले गेट पर लटके हुए
वायरल वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की ऑल्टो कार है। कार के ऊपर एक युवक नाचता हुआ, पुश अप्स करता हुआ स्टंट कर रहा है। इतना ही नहीं उसके दो दोस्त भी पिछले गेट के शीशे खोलकर गेट से कमर तक आधा शरीर बाहर निकालकर उसका साथ देते हुए नाच रहे हैं।
आसपास चलते दिखे अन्य वाहन
बड़ी संख्या में लोग वीडियो को देख चुके हैं। लोग ऐसा करने को गलत बता रहें हैं। एक युवक ने कमेंट करते हुए कहा ‘खेत बेचकर केवल ऑल्टो ही आई क्या?’ एक ने कहा हरियाणा पुलिस को इन पर जुर्माना लगाना चाहिए। किसी ने ऐसे सड़क पर आसपास चलती अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में डालने की बात कही।