Viral Video: लड़की का हाथ मांगने जैसे पहुंचा लड़का, नौकर की सैलरी सुन उड़े होश, देखें ये मजेदार वीडियो
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से लड़का-लड़की का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का नौकरी पाते ही लड़के के घर पहुंच जाता है। लड़का-लड़की दोनों इस बात से काफी खुश होते हैं कि फाइनली लड़के की जॉब लग गई। लड़का एकदम चौड़ा हो जाता है और पसर कर बैठ जाता है। लेकिन तभी लड़की के पापा आ जाते हैं और उससे नौकरों का हिसाब-किताब कहने को कहते हैं। लड़का जब नौकरों की सैलरी सुनता है तो वहीं हिल सा जाता है। क्योंकि उसकी सैलरी सिर्फ 15000 थी जबकि लड़की के घर के किसी भी नौकर की सैलरी उससे ज्यादा थी।
https://www.instagram.com/reel/CgxCsQ2pmHI/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि लड़की अपने प्रेमी को पापा से मिलवाती है। पर लड़का यहा पूरी तरह से पलट जाता है और बताता कि वो इसका सिर्फ दोस्त है। इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। एक यूजर ने इस पर लिखा है, ‘हार्ट अटैक दिलवा दी बेचारे को अंदर ही अंदर।’ वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज पड़ चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: