Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यहां फनी वीडियो, शादी के वीडियो से लेकर चोरी के वीडियो भी खूब अपलोड किए जाते हैं। जिसे देखकर हम कभी हैरान तो कभी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। इस तरह की वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद पसंद होती है। इसी के साथ आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो बहुत मजेदार है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन में सारे यात्री बैठे हुए हैं। उन्हीं यात्रियों में एक लड़का-लड़की भी हैं, जो आगे-पीछे की सीट पर बैठे हुए हैं। कुछ देर बाद लड़का हाथ को सीट के नीचे ले जाता है और लड़की को यह बात पहले से पता रहती है। फिर अनजान बनते हुए लड़की ने उसके हाथों पर लेटर रख दिया। दोनों ने इस दौरान बड़ी चालाकी से एक दूसरे से प्यार का इजहार कर लिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वीडियो के अंत से पहले किसी को भनक तक नहीं लगती कि लड़का-लड़की प्रेमी-प्रेमिका हैं। दोनों के इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये बिल्कुल स्क्रिप्टेड है। इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।