Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ भी वायरल हो सकता है और हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियो के साथ-साथ लव वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। यह वीडियो ट्रेन में सफर कर रहे एक लड़के और लड़की का है। वीडियो में दोनों कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। ट्रेन में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया।
रोमांटिक कपल वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन की आगे और पीछे की सीट पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए हैं। वीडियोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच काफी समय से इशारेबाजी चल रही थी। वीडियो में ही नजर आ रहा है कि लड़की अपने हाथ से लड़के से कुछ ले रही है। ऐसा लगता है कि लड़की ने कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर लड़के को पकड़ा दिया है। वीडियो देखकर साफ है कि लड़की को पहले से पता था कि पीछे वही लड़का बैठा है जिसे वह नंबर देना चाहती है। इसलिए वह पीछे मुड़कर भी नहीं देखती। आप देख सकते हैं कि नंबर देते वक्त उनका चेहरा शर्म से लाल हो रहा है। हालांकि, लड़की साहसपूर्वक लड़के के हाथों पर कागज रख देती है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
हालांकि जब दोनों ऐसा कर रहे थे तो आगे की सीट पर बैठे एक यात्री ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब लड़का-लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ऐसे रोमांटिक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा है, ‘भाई का सफर सफल हो गया।’
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines