Viral Video: चंद सेकेंड में बाइक सवार दो बार हुआ हादसे का शिकार, हेलमेट से बची जान
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बाइक सवार चंद सेकेंड के अंदर दो बार खतरनाक हादसे का शिकार हो जाता है लेकिन दोनों ही बार हेलमेट के कारण उसकी जान बच जाती है। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो का उपयोग हेलमेट के जरूरी इस्तेमाल का संदेश देने के लिए किया है।
दिल्ली पुलिस ने शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हेलमेट पहनने से आप एक बार, दो बार, तीन बार और कई बार बच सकते हैं। दरअसल, 15 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत बाइक सवार के सड़क पर गिरने से होती है। एक कार से टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर घसीटता हुआ एक खंभे से जा टकराता है।
God helps those who wear helmet !#RoadSafety#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/H2BiF21DDD
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 15, 2022
खंभे से टकराने के चंद सेकेंड बाद बाइक सवार उठने की कोशिश करता है, तभी खंभा उसके सिर पर गिर जाता है। आश्चर्य ये कि दोनों ही बार हेलमेट के चलते युवक की जान बच जाती है।
खबर लिखे जाने तक करीब 18 घंटे पहले शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 26,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं और इसे 5,000 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। वीडियो देखने बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट किया। कुछ लोगों ने लिखा किविश्वास नहीं हो रहा है कि कोई इतना भाग्यशाली हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि OMG.
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पूरे चेहरे को ढंकने वाले हेलमेट जो ठीक से बंधे होते हैं, खतरनाक हादसे में चेहरे के चोट को 64 प्रतिशत तक और मस्तिष्क की चोटों को 74 प्रतिशत तक कम करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: