हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चमत्कार! ऊपर से निकल गई पूरी ट्रेन, वो उठ बैठा और... रेलवे कर्मचारी भी उसे देख रह गए दंग

Viral Video : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शख्स के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई, लोको पायलट ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी कि एक शख्स ट्रेन की चपेट में आकर कट गया है लेकिन जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो हैरान रह गए।

विज्ञापन

Viral Video : एक कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’। ये कहावत कई बार सच साबित हो चुकी है। वहीं जब यमराज छुट्टी पर हों तो इंसान मौत को भी छूकर टक्क से वापस आ जाता है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन अपनी गति से मंजिल को बढ़ रही थी, तभी एक शख्स अचानक लोकोमोटिव के सामने आ गया। लोको पायलट ने जीआरपी को सूचना दी कि एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया है। इसके बाद जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो हैरान रह गए।

मामला बुधवार देर रात बिजनौर शहर कोतवाली का है, यहां एक ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना दी कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हैरान रह गई। दरअसल वह शख्स अभी भी ट्रेन की पटरी पर ही पड़ा हुआ लेकिन उसे कुछ भी नहीं हुआ था। पुलिस के जवानों ने उसे उठाया तो उसके शरीर में कहीं भी खरोंच तक के निशान नहीं थे।

पुलिस ने उसे उठने के लिए कहा तो वह लड़खड़ाने लगा, इससे अंदाजा लग गया कि ये नशे में है। पूछताछ में उसने बताया गया कि वह नेपाल का रहने वाला है और उसका नाम अमर बहादुर है। अमर बहादुर के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई थी, उसे जिंदा और ठीक हालत में देखकर रेलवे पुलिस भी हैरान रह गई। इस शख्स का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में शख्स की तलाशी लेते हुए रेलवे पुलिस के जवान इस जगह पहुंचे हैं, जहां घटना की सूचना मिली थी। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पुलिस के जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं और उठने के लिए कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसवालों ने शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यह भी पढ़ें : हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाते मिला मुस्लिम तो बख्शेंगे नहीं, क्रांति सेना महिला मोर्चा का फरमान

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि वाकई इस इंसान ने गजब की किस्मत पाई है, पूरी ट्रेन ऊपर से निकल गई और ये बच निकला। एक ने लिखा कि बेचारा लोको पायलट झूठा साबित हो गया। एक अन्य ने लिखा कि इसने तो हद कर दी, अब अगर इससे बोलेंगे कि ट्रेन तेरे ऊपर करके चली गई है तो यह मानेगा ही नहीं। एक सोषा मीडिया यूजर ने लिखा कि किस्मत हो तो ऐसी कि मौत भी आकर टक से निकल जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola