Bihar Police Lathicharge On Guest Teacher: बिहार पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। सोमवार को पटना में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अतिथि शिक्षक अपनी मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। अब शिक्षकों पर लाठी भांजती पुलिस का वीडियो शेयर कर लोग सरकार पर तंज कस रहे हैं।
बिहार पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बताया जा रहा है कि शिक्षक प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए जा रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने शिक्षकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। एक वीडियो में पुलिसकर्मी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मारो, इन सभी को मारो। लाठीचार्ज होते ही शिक्षक वहां से भागने लगे लेकिन तब तक पुलिस कई शिक्षकों पर लाठी बरसा चुकी थी।
सोशल मीडिया पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो शेयर कर लोग सरकार पर तंज कस रहे हैं। एक ने लिखा कि बिहार पुलिस अतिथि शिक्षकों को पकड़ पकड़कर लाठी से परमानेंट नौकरी दे रही है। एक अन्य ने लिखा कि चाहे जिसकी भी सरकार हो, उसकी सरकार में शिक्षक को पुलिस की लाठी से गुजरना होता है। बिहार सरकार पटना में अतिथि शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर जबरदस्ती परमानेंट नौकरी देती नजर आई।
एक ने लिखा कि जब इसी बिहार में बीजेपी वाले विपक्ष में थे तब इसी मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा करते थे और अब सत्ता मिलते ही सब भूल गए। एक अन्य ने लिखा कि जो शिक्षक सरकार की लाठी खा रहे हैं, क्या वह मन से बच्चों को पढ़ाते होंगे? एक अन्य ने लिखा कि शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान ही कौन देना चाहता है, सब बस मलाई खाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : हे भगवान! बाप के सामने भाई ने दी बहन को दर्दनाक मौत, वीडियो बनाता रहा शख्स
बता दें कि शिक्षकों का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की संख्या 4257 है। जब प्रदेश में शिक्षक कम थे तो हमें काम पर लगाया गया और उन्हें परमानेंट करने की जगह हटाया जा रहा है। अतिथि शिक्षक चाहते हैं कि उन्हें ही परमानेंट किया जाए। इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines