Bigfoot Captured Video Viral : महामानव को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें लोग महामानव को अपने कैमरे में कैद करने का दावा कर चुके हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित महामानव सबसे स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं कि आखिर ये वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है और कहां ये महामानव दिखाई दिए हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, TikTok यूजर @e_man580 ने ये वीडियो रिकॉर्ड करने का दावा किया है। वीडियो शेयर कर लिखा कि मेरे जीवन का सबसे डरावना पल ये है और मुझे सच में लगता है कि मैंने पैरेलल फ़ॉरेस्ट में कैमरे पर बिगफुट को कैद कर लिया है। मैं बस कुछ जगहें देखने और मजे लेने के लिए उठा और मैंने दूर से कुछ देखा। मैं अभी भी यह लिखते समय कांप रहा हूं।
महामानव को देखने का दावा
शेयर किए गए वीडियो में फुटेज में एक प्राणी दो पैरों पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके शरीर पर बड़े बड़े बाल हैं। दावा किया जा रहा है कि ये बिगफुट या महामानव ही है। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि यह सच नहीं है, बड़ा पैर धुंधला है। आप किसी ऐसे प्राणी को इतना क्लियर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिससे आपको भय हो। ये एडिटेड वीडियो है. एक अन्य ने लिखा कि ये नकली ही है। जब तक कोई इसे पकड़ नहीं लेता और मैं इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देख लेता, तब तक मैं इस पर विश्वास करूंगा। एक अन्य ने लिखा कि AI के जमाने में लोग मुर्ख बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : त्योहार और उत्सव में क्या अंतर होता है? जवाब नहीं जानते होंगे 99% लोग
एक अन्य ने लिखा कि उसने महामानव की दिखने वाली ड्रेस पहनी हुई है, ये वीडियो एक दम फेक है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की फर्जी वीडियो बनाकर बस सनसनी फैलाना ही इन लोगों का मकसद है। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। एक ने लिखा कि अफवाहों को असल दिखाने की जगह कुछ अच्छी और ज्ञान देने वाली चीजों को शेयर करना चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines