Viral Video Bharatpur candidate Sanjana Jatav : चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी तरह-तरह से खुशी मनाते हैं। कोई खुशी से झूम उठता है तो आंसू नहीं रोक पाता, कोई डांस करता है तो मुंह मीठा करता है। राजस्थान के भरतपुर लोकसभा सीट से महिला प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत हासिल की है। इसके बाद उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ नए तो कुछ पुराने हैं। वीडियो में संजना जाटव डांस करती दिखाई दे रही हैं।
डांस करती दिखाई दीं कांग्रेस प्रत्याशी
भरतपुर लोकसभा सीट कांग्रेस की प्रत्याशी संजना जाटव ने 51,983 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस के समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। डीजे बजाया गया और लोगों ने डांस किया। कार्यकर्ताओं को डांस करते देख खुद संजना जाटव भी डांस करती दिखाई दीं।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब संजना जाटव ने डांस किया हो, इससे पहले भी वह प्रचार के दौरान लोगों के साथ डांस कर चुकी हैं। संजना जाटव के डांस के वीडियो और खुशी मानते लोगों के वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहे हैं क्योंकि संजना ने सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले में जीत हासिल की है।
संजना 25 साल की उम्र में सांसद बन गई हैं। शायद वह राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने संजना के लिए जमकर प्रचार किया था। सचिन पायलट का कहना था कि वह 26 साल की उम्र में सासंद बने थे, वह चाहते हैं कि संजना 25 साल की उम्र में ही सांसद बन जाए। संजना ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें : ‘पलट…नीतीश जी फोन उठाइए’, चुनाव रिजल्ट आते ही Nitish Kumar को लेकर वायरल हो रहे Memes
संजना जाटव महज 25 साल की हैं और हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उन्हें अलवर सीट से टिकट मिला था लेकिन वह मात्र 409 वोटों से हार गई थीं। हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्होंने 51 हजार 983 मतों से जीत हासिल की है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
7 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
15 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
17 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines